कन्या हाई स्कूल बागली में संविधान दिवस मनाया गया

राजेंद्र योगी इंदौर फास्ट( बागली)

आज 26 नवंबर को संविधान दिवस पर संस्था कन्या हाई स्कूल बागली में अध्यनरत छात्राओं व शिक्षकों द्वारा मनाया गया।
इस दौरान संविधान की प्रस्तावना सभी अध्यनरत बालिकाओं को बताई गई। एवं संविधान से संबंधित जानकारियां दी गई। संस्था में स्मार्ट टीवी के माध्यम से अध्यनरत बालिकाओं को जानकारी प्रदान की गई।
इस दौरान संकुल प्राचार्य पंडित वासुदेव जोशी, ने प्रकाश डालते हुए बताया कि हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है ।19 नवंबर 2015 को सामाजिक न्याय और अधिकारिकता मंत्रालय ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने के भारत सरकार के निर्णय को अधिसूचित किया, इसे राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। प्रभारी प्राचार्य जोशी ने कहा कि इस दिन वर्ष 1949 में भारत की संविधान सभा में औपचारिक रूप से भारत के संविधान को अपनाया जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। संविधान नियमों और कानून का समूह है जो किसी देश के संचालन और नियंत्रण करने की दिशा विनियमित करता है। भारत सरकार के राजनीतिक सिद्धांत शक्तियां और अभ्यास संविधान पर आधारित है। इस अवसर पर पंडित वासुदेव जोशी मनोहर लाल , आयशा अली ,अंजना गोखे, मनीषा
सोलंकी,कृष्णपाल ,महेंद्र,दशरथ शर्मा, निशा योगी व संस्था के सभी शिक्षक गण एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat