एक महीने से झकनावदा के नलो में पानी नहीं

ग्राम पंचायत झकनावदा के ग्रामीण हुए परेशान

संघर्ष सिद्धि से रमेश कुमार सोलंकी

पेटलावद/झकनावदा–इन दिनों झकनवादा के ग्रामीण पीने के पानी को लेकर बड़ी तकलीफें देख रहे हैं। 1 महीने से पीने का पानी नलों में नहीं आ रहा है। ग्रामीण आसपास के निजी ट्यूबवेल पर निर्भर है। पंचायत के जवाबदारों ने अपने निजी हितों को ध्यान में रखते हुए केवल चुनिंदा लोगों के वार्डों में ट्यूबवेल लगवा रखे हैं। जहां से वार्ड वासी नहाने धोने, एवं पीने के लिए पानी का उपयोग करते हैं। बाकि जनता का हाल बेहाल है उन्हें मजबूरन में निजी टैंकरों से पानी भरवाना पड़ रहा है।

अपना काम बनता भाड़ में जाए जनता की तर्ज पर वार्ड मेंबर कर रहे काम। पीने के पानी को लेकर उन्होंने अभी तक कोई सफल प्रयास नहीं किये। जबकि चुनाव के समय चुनाव जीतने के लिए काफी बड़े-बड़े वादे ग्रामीणों से करते हैं।

माही डैम के फिल्टर प्लांट से भी सप्लाई हुई बंद
माही डैम के फिल्टर प्लांट से जो पानी पीने के लिए झकनावदा वासियों को सप्लाई किया जाता था। पंचायत ने उसकी राशि जमा नहीं की। इसलिए फिल्टर प्लांट से पानी की आवक बंद हो गई। जब पंचायत के जवाबदारों से इस विषय में चर्चा की जाती है। तो कभी बिजली के वोल्टेज की दुहाई देते हुए कहते हैं कि हमें पर्याप्त लाइट नहीं मिल रही है। इसलिए नलो में पीने का पानी नहीं आ रहा है। हम क्या कर सकते हैं। और बहुत सी बार पाइपलाइन फूटने का बहाना बनाते हैं।

हाथ ठेला एवं अटल कौम्पलेक्स के किराए से होती है। आवक उसके बाद भी पंचायत के हाथ खाली के खाली। अगर समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया तो गर्मी में यह समस्या और भी विकराल रूप ले सकती है। क्योंकि “जल ही तो जीवन है”और जल है तो कल है

jtvbharat
Author: jtvbharat