
पर्वत सिंह राजपूत
बरेली | शासकीय महाविद्यालrय के प्रवेश द्वार पर किए जाने वाले अतिक्रमण हटाने को लेकर जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष संदीप चौहान ने एसडीएम संतोष मुदगल को पत्र लिखा है। जिसमें शासकीय महाविद्यालय के प्रवेश द्वार पर किए जाने वाले अवैध रूप से अतिक्रमण को हटाए जाने की मांग की गई है। पत्र के माध्यम से कहा गया है कि महाविद्यालय के नवीन भवन के मार्ग एनएच रोड से लगी झुग्गियों के कारण महाविद्यालय में आने वाले छात्र-छात्राएं काफी परेशानी का सामना करते हैं। झुग्गियों में चल रही अवैध गतिविधियों ओर असामाजिक तत्वों द्वारा छेड़खानी के भय के कारण छात्राओं को महाविद्यालय आने में असहजता का सामना करना पड़ता है! इस संबंध में जन भागीदारी समिति अध्यक्ष संदीप चौहान ने बताया कि अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर हमारे द्वारा पूर्व में भी 28 फरवरी को भी ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से भी निवेदन किया जा चुका है। किंतु महीनों बीत जाने के बाद भी इस दिशा में कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसलिए एसडीएम संतोष मुद्गल को पत्र लिख कर जल्द कार्यवाही की माँग महाविद्यालय की तरफ से की गई है!