
एजाज खान बुरहानपुर
बुरहानपुर , नेपानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत घटना दिनांक 05/03/23 को आरोपीगणों (1)रामगोपाल पिता सरदार उम्र 57वर्ष (2) दीपक पिता रामगोपाल उम्र 23 वर्ष(3)*देवदास पिता नारायण उम्र 56 वर्ष*सभी निवासी ग्राम पांच इमली थाना नेपानगर द्वारा तीनो आरोपियों ने फरियादी के साथ मारपीट की आरोपीगण के विरुद्ध थाना नेपानगर पर अप. क्रमांक 99/2023 धारा 294,307,325,326,34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था | अपराध की विवेचना सहायक उप निरीक्षक अजय जायसवाल द्वारा की गई | अपराध में विवेचना उपरांत दिनांक 04/07/2023 को माननीय न्यायालय में अभियोग पत्र पेश किया गया था | उक्त अपराध में आरोपीगणों
(1)रामगोपाल पिता सरदार उम्र 57 वर्ष
(2)दीपक पिता रामगोपाल उम्र 23 वर्ष
(3)देवदास पिता नारायण उम्र 56 वर्ष
सभी निवासी ग्राम पांच इमली थाना नेपानगर द्वारा तीनो आरोपियगणों को माननीय न्यायालय द्वारा धारा 326, 34 आईपीसी में 05 वर्ष का सश्रम कारावास व 3000/- रूपये अर्थदंड से दंडित किया गया | प्रकरण में शासन की ओर से सफलतापूर्वक पैरवी लोक अभियोजक श्री श्याम देशमुख द्वारा की गई थी।