
जिला ब्यूरो सतीश वाघ
बुरहानपुर – उपनगर लालबाग मे सागर टावर के पास डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना मे देरी के खिलाफ समाजजनों ने 28 नवंबर को नगर निगम का घेराव किया था समाजजनों ने आरोप लगाया था कि नगर निगम इस कार्य मे विलंब कर रहा है इसके बाद नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने आश्वासन दिया था कि शनिवार को मूर्ति का वर्क आर्डर जारी कर दिया जाएगा
जानकारी के अनुसार नगर निगम आयुक्त ने शनिवार शाम वर्क आर्डर जारी कर दिया है भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेंढे ,भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष विजय मेंढे ने बताया कि यह कार्य काफी समय से प्रस्तावित था लेकिन नगर निगम इसमे देरी कर रहा था अब वर्क आर्डर जारी होने से कार्य शुरू हो सकेगा
3 महीने मे पूरा करने का लक्ष्य है
नगर निगम ने पुणे की कंपनी राज किएशन को प्रतिमा स्थापित करने का आदेश दिया है इस कार्य की लागत करीबन 15 लाख रुपए होगी इसे 3 महीने मे पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है वर्क आर्डर जारी होने से समाजजनों मे खुशी का माहौल है