शिक्षक ओंकार लाल सोलंकी को सेवा निवृति पर विदाई दी

रविन्द्र खाण्डेकर
शासकीय सेवा में अपनी सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षक ओंकार लाल सोलंकी का विदाई समारोह आयोजित किया गया! शिक्षक सोलंकी अपनी शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत हुए उनके विदाई समारोह में संस्था के स्थानीय विद्यालय सहित आसपास के शिक्षक व संकुल के कर्मचारी भी शामिल हुए जिसमें प्रधान पाठक पवन कुमार कुमार, शिक्षक पंढरी पंचोली,रामनारायण पाटिल, श्याम पाटीदार,पटेल मैडम, स्वाति मैडम एवं जन शिक्षा केंद्र से शिक्षा केंद्र प्रभारी अशोक शर्मा, जन शिक्षक कुशवाहा एवं भूतपूर्व जन शिक्षक नहाने की एवं कोठ खुर्द के प्रधान पाठक शमशेर मंडलोई, सैटेलाइट सलाह से लखन दुबे, रामकिशन, राहुल, बनिहार कॉलोनी से शिक्षक गोपाल राठौर, पगारे जी आदि उपस्थित रहे व कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच,वरिष्ठ नागरिक दशरथ राठौर, छतर नागराज सभी ने शिक्षक सोलंकी जी को भावभीनी विदाई दी!
विदाई के वक्त छात्रों की आँखों से अश्रु निकल रहे थे! ऐसे ही स्थिति सभी ग्राम के शिक्षक साथियों की और ग्रामीणों की हो रही थी! अंत में कर्मचारियों सहित सभी बच्चों को भोजन भी कराया गया!

jtvbharat
Author: jtvbharat