
*बिस्टान….मनोज मालवीया.
…..बिस्तान थाना क्षेत्र के बनूर गांव के नवाड़-फालिया में किराना दुकान के पीछे बाड़े में रखी 20 पेटी देसी विदेशी शराब पुलिस ने जप्त की है आरोपी फरार हो गया है 84 हजार रुपए मूल्य की शराब के साथ आरोपी के पास से 70 हजार रुपए की बाइक भी पुलिस ने जब्त कि हैं एस आई संतोष केशवास ने बताया कि सोमवार को मुखबिर की सूचना मिलने पर बनूर गांव में नवाड़ फलिया मे पुलिस टीम पहुंची यहां बहादुर पिता कुंवर सिंह की किराना दुकान के पीछे भाड़े में छुपा कर रखी शराब जब्त की है वाही टीआई जितेंद्र बघेल ने बताया आरोपी बाइक से कहीं जा रहा था पुलिस को देख वह बाइक छोड़ भाग गया टीआई ने बताया कि जांच में पता चल सकेगा की शराब आरोपी के पास कहां से आई थाना प्रभारी जितेंद्र बघेल को मूकबीर की सूचना मिली कि बहादुर पिता कुंवर सिंह सोलंकी जाती बिलाला निवासी नवाड़ फाल्या बनूर का अवैध शराब की पेटिया पल्सर मोटरसाइकिल से लेकर कही जा रहा था पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगा जो मोटरसाइकिल स्टार्ट नहीं होने के कारण दुकान के सामने छोड़कर भाग गया बहादुर के विरुद्ध थाना बिस्तान पर विभिन्न धाराओं मे पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है वाही आरोपी की तलाश की जा रही है
पुलिस टीम कार्यवाही मे प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भिकनगाव एसडीओपी राकेश आर्य के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी जितेंद्र बघेल के नेतृत्व में कार्यवाही की गई।