राजस्थान के रहवासी ठाकुर अजीतसिंह बाग में अपने निवास पर मृत पाए गए

विशाल बाबा नामदेव

बाग :- नगर में 14 वर्ष से नोकरी कर रहे राजस्थान के रहवासी ठाकुर अजीत सिंह बीती शाम अपने निवास पर मृत पाए गए । राजस्थान के नागौर जिले के गंठिया गांव के रहने वाले 77 वर्षीय अजीतसिंह राठौर बाग में महाराणा प्रताप नगर में किराए के कमरे में अकेले ही रहते थे। कमरे में उनका शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनकी मौत दो-तीन दिन पूर्व ही कमरे में हो चुकी थी। उनकी डेड बॉडी फूल गई थी और काली पड़ गई थी । सूचना मिलने पर पुलिस ने बीती शाम निवास स्थल का निरीक्षण किया और बाग अस्पताल में मृत शरीर को पीएम के लिए भिजवाया गया। मृतक ठाकुर अजीत सिंह बाग के आर के स्टोन क्रेशर में प्रबंधन का कार्य देखते थे ।

बाग थाने के एसआई दिलीप राव खांडे ने बताया कि आज बुधवार को राजस्थान से बाग पहुंचे उनके परिजनों की मांग पर दो डॉक्टर की पैनल से डैड बॉडी का पी एम करवाया गया । पी एम करने वाले डॉक्टर मयंक राजपूत ने बताया कि डैड बॉडी फूल जाने से मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहे है । शरीर के कुछ अंगों के सैंपल एफएसएल की जांच में भेजने के लिए पुलिस को सुपुर्द किए जाएंगे ।एफएसएल की रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का खुलासा होगा । बाग पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण जांच में लिया है ।

अजीतसिंह राठौर का दाह संस्कार राजस्थान में उनके पैतृक गांव में किया जायेगा । उनके परिजन बुधवार दोपहर को पार्थिव देह लेकर रवाना हुए ।

मिलनसार व्यक्तित्व वाले ठाकुर अजीतसिंह के निधन पर उनके इष्टमित्रों ने उनके पार्थिव शरीर पर शाल ओढ़ाकर , पुष्पहारों से श्रद्धांजलि दी ।

jtvbharat
Author: jtvbharat