लोकायुक्त पुलिस के हत्थे चढ़ा रिश्वत खोर पटवारी 40000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

डेस्क
रतलाम :- जिले के ग्राम पंचेड निवासी किसान गोपाल उपाध्याय ने रिश्वत लेते एक पटवारी को गिरफ्तार करवाया । रुपए 40000 की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी को रंगे हाथ पकड़ लिया। यह रिश्वत आवेदक की भूमिका के सीमांकन उपरांत पटवारी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के एवज में मांग रहा था। फरियादी गोपाल उपाध्याय ने लोकायुक्त को बताया था कि पटवारी रमेश चंद्र बैरागी भूमि के सीमांकन उपरांत पटवारी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए 50000 की मांग कर रहा है जिसमें से रु.40000 गुरुवार को देना तय किया था ,और बचे हुए रु.10 हजार बाद में देने का कहा गया था। फरियादी की शिकायत पर लोकायुक्त ने जाल बिछाया अपनी मांग के अनुसार पटवारी ने फरियादी से रु.40000 ग्राम पंचायत भवन पर लिए जैसे ही फरियादी ने रुपए देने का इशारा किया वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने भ्रष्ट पटवारी को दबोच लिया।
15 नवंबर को हुआ था सीमांकन
फरियादी किसान गोपाल उपाध्याय ने बताया कि आठ माह से पटवारी बेवकूफ बना रहा था सीमांकन में जमीन का 25% थी बता रहा था पटवारी सही सीमांकन के बाद पटवारी रिपोर्ट पेश करने के नाम पर पटवारी 50000 की रिश्वत की मांग कर रहा था। परेशान होकर किसान गोपाल उपाध्याय ने 2 दिसंबर को लोकायुक्त को शिकायत की थी।
लोकोयुक्त ने फरियादी की शिकायत पर गुरुवार को कार्रवाई की है। आरोपी पटवारी रमेश बैरागी के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन 2018 के अधीन प्रकरण दर्ज कर विवेचना ने लिया गया। कार्यवाही पंचायत भवन पंचेड पर की गई है पटवारी को विधिवत गिरफ्तार कर नियमानुसार मुचलके पर रिहा किया गया बाकी की कार्यवाही अभियोजन के वक्त की जावेगी।।
कार्यवाही लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान एवं राजेश पाठक की टीम ने की जिसमें प्रधान आरक्षक हितेश लालावत आरक्षक संदीप कदम श्याम शर्मा इसरार खान कमल पटेल सहित 10 सदस्यों की टीम ने उक्त ट्रेप कार्य में भाग लिया।

jtvbharat
Author: jtvbharat