बाग बायपास पर बस और बाइक की टक्कर

शिक्षक हुआ घायल,हेलमेट से बची जान

बाग:- दुर्घटना बुधवार सुबह 11 बजे के करीब बाग बायपास रोड शास्किय
मृदा परीक्षण केंद्र के समीप एक निजी यात्री बस ने स्कूल जा रहे बाइक सवार शिक्षक की टक्कर हो गई । बस कि टक्कर से शिक्षक बाइक समेत गिर गए। शिक्षक के हेलमेट पहने होने की वजह से उनकी जान बच गई । दुर्घटना में घायल शिक्षक को घटनास्थल पर उपस्थितजनो कि मदद से बाग अस्पताल पहुंचाया गया ।
घटना स्थल पर उपस्थित शिक्षक राजेंद्र सिंह झाला ने चर्चा में बता कि सपत्नी
अपनी गाडी बायपास पर दुघटना स्थल पर बाईक सवार शिक्षक शांतिलाल रावत जो बाग ब्लॉक के ग्राम घटबोरी हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ साथी घायल शिक्षकों अपने वाहन में बैठाकर बाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया । जहाँ पर उनका प्राप्त उपचार किया गया ।इस दौरान घटबोरी स्कुल स्टाफ को फोन लगाकर शिक्षक कि दुर्घटना की जानकारी दी।
घटबोरी संकुल व संस्था प्राचार्य राधेश्याम पंवार ने बताया की घायल शिक्षक शांतिलाल रावत जो बाग ब्लॉक के ग्राम घटबोरी हायर सेकेंडरी स्कूल में 2019 से उच्च माध्यमिक शिक्षक के पदस्थ है।रोजाना कुक्षी से बाइक पर घटबोरी स्कूल आते व जाते है ।बुधवार को सुबह स्कूल जाने के दौरान बाग बायपास पर सामने से आ रही सांवरिया बस ने बाइक सवार शिक्षक रावत को टक्कर मार थी। जिसमें वे घायल हो गए । जैसे ही मुझे फोन पर दुर्घटना की जानकारी लगी तुरंत ही में अस्पताल पहुंचकर साथी शिक्षक की कुशलता जानी ।इस दौरान डॉ सचिन पटेल व डॉ
मंयक राजपूत दो डॉक्टर की पेनल ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर ने बताया की शिक्षक के हेलमेट पहनने की वजह से उन्हें सिर में ज्यादा चोट नहीं आई । शिक्षक के कंधे की हड्डी टूट गई है । बाकी सामान्य चोटें आई है।उल्टे हाथ के कंधे की हड्डी टूट जाने के कारण शिक्षक साथी को बडवानी जिला अस्पताल रेफर किया गया ।बाग थाना से ,प्राप्त जानकारी अनुसार हेड मोरी लोकेंद्र शुक्ला कि सुचना पर बस को पुलिस थाना बाग पर खड़ी करवाया गई है।

jtvbharat
Author: jtvbharat