बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू, बौद्ध और ईसाई समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के संबंध में अनाज मंडी व्यापारी एसोसिएशन ने महामहिम राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन

सतवास जितु सिंगी:- सतवास तहसील के नगर कांटाफोड़ के ग़ल्ला मंडी व्यापारी एसोसिएशन के आह्वान पर गुरुवार गोचाडिया बाबा देव स्थान से रेली के रूप में पुलिस थाना पहुंचकर तहसीलदार राजाराम कन्नौज को महामहिम राज्य पाल के नाम का ज्ञापन सौंपा के माध्यम से मांग की गई है ज्ञापन का वाचन विकाश भूतड़ा ने किया ज्ञापन कहा की बांग्लादेश में हिंदू, बौद्ध और ईसाई समुदायों पर हो रहे अत्याचारों के प्रति अपनी गहरी चिंता और विरोध व्यक्त करते हैं। बांग्लादेश में वर्तमान में जो अत्याचार चल रहे हैं, वे न केवल मानवाधिकारों का उल्लंघन हैं, बल्कि इनसे हमारे साझा सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्य भी आहत हो रहे हैं। विगत 5 अगस्त को फैली हिंसा के बाद बांग्लादेश में बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय को लक्ष्य बनाकर, उनकी हत्याएं की जा रही है। उनके घर लूट की जा रही है। उनकी जवान बेटियों पर अत्याचार किए जा रहे हैं।5 अगस्त से अब तक हजारों हिंदुओं की हत्या की गई हैं। हिंदुओं पर हमले की 6,000 से ज्यादा घटनाएं हो चुकी हैं। खुलना, रंगपुर, राजशाही, बारिसाल, चिटगांव, सिल्हट… इन सभी विभागों में हिंदुओं पर लगातार अत्याचार किए आ रहे हैं। माननीय महामहिम राज्यपाल महोदय जी हम आपसे निवेदन करते हैं कि इस गंभीर मुद्दे पर तत्काल और ठोस कदम उठाए जाएं ताकि बांग्लादेश अल्पसंख्यक समुदायों को सुरक्षा मिल सके और इन अत्याचारों को रोका जा सके।

jtvbharat
Author: jtvbharat