
खरगोन…मनोज मालवीया….
खरगोन नवीन व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत एकीकृत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरुड़ के कक्षा 9वी से 12वी के ट्रेड इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कृषि के छात्रों को जवाहरलाल इंटीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बोरावा कॉलेज में शैक्षणिक भ्रमण कराया गया, जिसमें छात्रों को अपने विषय को गहनता से जानने का मौका मिला एवं अपने भविष्य में उन्हें किस विषय का चयन करना है यह जानने को मिला ।
भ्रमण पर छात्रों को कृषि एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विषय से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई । इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिका , राजश्री रघुवंशी, सुनीता नागले शुभम मालवीया, शैलेन्द्र गुप्ता ,पुरुषोत्तम यादव उपस्थित रहे तथा जे.आई.टी संस्था से नरेंद्र कुशवाह उपस्थित रहे l