
देवेन्द्र वाणी
अलीराजपुर:- फूलमाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जाकर लिंग आधारित हिंसा के उन्मूलन के लिए “हम होंगे कामयाब” जागरूकता अभियान के संबंध में बाल विवाह, घरेलू हिंसा ,पोक्सो एक्ट साइबर क्राइम, गुड टच बेड टच ,भारतीय न्याय संहिता के संबंध में बालिकाओं को संबोधित कर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में डीएसपी महिला शाखा बीएल अटोदे सर, निरीक्षक मनोरमा सिसोदिया उपनिरीक्षक ललित बैरागी थाना सोरवा व शिक्षक गण उपस्थित रहे ।