
ओम जैन शंभूपुरा। 30 नवंबर को भगवान श्री सांवलिया सेठ का भंडार खोला गया। 5 दिसम्बर को पांचवां चरण कि गणना राशि 3 करोड़ 51 लाख 29 हजार 500 रुपए कि गणना हुई। गणना मे प्रथम चरण से प्राप्त राशि 11 करोड़ 34 लाख 75 हजार रुपए, दुसरे चरण में गणना से 3 करोड़ 60 लाख रुपए प्राप्त हुए, तीसरे चरण कि गणना से प्राप्त राशि 4 करोड़ 27 लाख 80 हजार रुपए हुई, वही चोथे चरण कि गणना से प्राप्त राशि 2 करोड़ 73 लाख 90 हजार एवं पांचों चरणों कि राशि मिलाकर 25 करोड़ 47 लाख 74 हजार 500 रुपए हुए । सिक्के कि गणना कल कि जायेगी।सोना चांदी का तोल एवं आनलाइन कार्यलय का विवरण भी कल किया जायेगा।
इस दौरान मन्दिर मण्डल अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, सदस्य संजय कुमार मण्डोवरा, भेरूलाल सोनी, अशोक शर्मा, श्री लाल पाटीदार, ममतेश शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिवशंकर पारिक, प्रसासनिक अधिकारी द्वितीय नन्द किशोर टेलर, सुरक्षा प्रभारी भेरू गिरी गोस्वामी, सहायक बिहारी लाल गुर्जर, सम्पदा सहायक प्रभारी राधेश्याम अहीर, संस्थापन अधिकारी लहरी लाल गाडरी, मन्दिर प्रभारी राजेंद्र शर्मा, स्टोर प्रभारी मनोहर लाल चोबिसा, गुलाब सिंह राजपूत, सुरक्षा सहायक भारत सिंह एवं बेंक कर्मचारी ओर मन्दिर स्टाफ मौजूद रहा।