
राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल मे चौथा स्थान प्राप्त किया
छात्राओं ने किया बाग नाम रोशन
विशाल बाबा नामदेव
बाग:- नगर की शैक्षणिक संस्था की बालिकाओं ने 68 वे राज्य स्तरीय खेलकुद प्रतियोगिता में खो-खो की टीम में शा. कन्या उ. मा. वि. बाग की छात्राओं ने संभाग स्तरीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सेमीफाइनल में विजेता होकर फाइनल में चौथा स्थान प्राप्त किया।
‘खो-खो’ में राज्यस्तर पर भाग लेने वाली छात्राओं में कु. रंजना रमेश सिसोदिया एवं कु.जागृती कैलाश इस्के कक्षा 11 वी ने विद्यालय का नाम रोशन किया । विद्यालय में पहुंचने पर होनहार प्रतिभावान दोनों छात्राओं का पुष्प माला पहनाकर स्वागत, सम्मान किया गया।
इस अवसर पर संस्था प्राचार्य जानू मौर्य एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाईयां प्रेषित की ।उपरोक्त जानकारी संस्था के पीटीआई भावसिह मुझाल्दा ने दी ।