बाग पुलिस ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के तरीके बताएं

नशामुक्ति के बारे में दी जानकारी

छात्रों को सायबर अपराधों से बचने के लिए किया जागरूक

विशाल बाबा नामदेव

बाग:-पुलिस थाना बाग नें जागरूकता अभियान के अन्तर्गत स्कूल छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के तरीके बताएं।यातयात सुरक्षा के संबंध मे समझाईस दी गई।
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा यातायात दुर्घटना में कमी,नशा मुक्ति ,साइबर अपराध सुरक्षा, आदि के बारे जागरुक करने के निर्देश का अनुसरण करते हुए पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में और एसडीओपी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में
नगर निरक्षक कैलाश चौहान के आदेश पर थाना स्तर के स्कुल एवं छात्रावास, सार्वजनिक स्थान में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चो,बालक, बालिकाओं, महिलाओं, आम नागरिकों को जागरुक करने हेतु शानदार पहल मे बाग पुलिस ने भी सहभागिता कर जागरूकता अभियान चलाया ।
इसी के तहत पुलिस थाना बाग द्वारा 06 दिसम्बर को बाग में कन्या शिक्षा परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया गया । थाना प्रभारी ने उपस्थित शिक्षकों एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों की जानकारी देकर डिजिटल अरेस्ट एवं अन्य साइबर अपराध से बचने के तरीके भी बताएं ,साथ ही यातायात दुर्घटनाओं से होने वाले नुकसान और भारत सहित मध्य प्रदेश, धार जिले में हो रही दुर्घटनाओं की जानकारी देकर उनके कारण एवं निदान के बारे में बताया,नशे के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि तंबाकू का नशा इतना खतरनाक है कि तंबाकू के खेत में गधा भी घास चरने नहीं जाता है, ऐसे जहरीले पदार्थ का सेवन से हमेशा बचना चाहिए ।कार्यक्रम में स्कूल संस्था कि प्राचार्य मिली चौहान, शिक्षकगण एवं थाना स्टाफ के एएसआई दशरथ चौहान , कमलेश राठौड़िया,प्रधान आरक्षक सखाराम गोखले , महिला आरक्षक विजिया परमार,फूलवंती चौहान आदी उपस्थित रहे।

छात्राओं के समक्ष पेश किये आंकडे

जागरूकता अभियान के कार्यशाला के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में यातयात सुरक्षा के संबंध में विघार्थियों को समझते हुए बाग थाने के एएसआई दशरथ चौहान ने बताया की यातायात दुर्घटना में वर्ष 2023 में भारत में कुल 4 लाख 80,000 एक्सीडेंट हुए जिसमें एक लाख 72000 लोगों की मृत्यु हुई और 4,63000 लोग घायल हुए वहीं धार जिले में भी 2023 में 2110 एक्सीडेंट होकर 701 लोगों की हुई है। इन आंकड़ों से हम सबक ले कर सुरक्षित रहने की आवश्कता हैं ।

jtvbharat
Author: jtvbharat