*मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य संस्थाओं का किया भ्रमण

संजय जैन जिला ब्यूरो
झाबुआ 07 दिसम्बर, 2024:- कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एस बघेल द्वारा झाबुआ विकासखंड अंतर्गत, उप स्वास्थ्य केंद्र अमलीफलिया, उप स्वास्थ्य केंद्र टिकडीमोटी के अंतर्गत ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस भ्रमण किया गया।
भ्रमण के दौरान राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, 70+ आयुष्मान कार्ड की समीक्षा, एनीमिया मुक्त भारत, टीकाकरण कार्यक्रम का महत्व बताया तथा पाई गईं कमियों को दूर करने एवं संस्था पर साफ सफाई हेतु आवश्यक निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक आर.आर.खन्ना, मौजूद रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat