
खरगोन…मनोज मालविया….
.निमाड़ के प्रसिद्ध संत सियाराम बाबा के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है रविवार को छुट्टी का दिन होने से करीब बीस हजार से ज्यादा
नर्मदा तट भटयान स्थित उनके आश्रम पहुंचे नर्मदा स्नान कर बाबा के हाल-चाल जाने।
खरगोन सीएमएचओ डॉक्टर एम एस सिसोदिया ने बताया कि फिलहाल संत श्री सियाराम बाबा का स्वास्थ्य बेहतर है वह बीच-बीच में लेते हुए रामायण सीरियल भी देख लेते हैं उन्हें बिस्किट दूध जूस चाय लिक्विड दिया जा रहा है हालांकि डॉक्टरों के कहने पर उनसे किसी को भी बातचीत नहीं करने दिया जा रहा है वे सेवादारों से सीधे बातचीत भी कर रहे हैं सेवादार मुरली मनोहर व विवेक भटोरे ने भक्तो से किसी भी प्रकार की अफवाओ पर ध्यान ना देने का अनुरोध किया है।उन्होंने बताया की सियाराम बाबा के स्वास्थ मे तेजी से सुधार हो रह।
आश्रम में देनात है मेडिकल टीम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के बाद संत के स्वास्थ्य पर जिला और स्वास्थ्य प्रशासन की टीम चिकित्सा संसाधनों के साथ नजर बनाए हुए हैं कसरावद एसडीएम सत्येंद्र बोरिया अपडेट ले रहे हैं मेडिकल टीम के साथ बीएमओ डॉक्टर संतोष बडोले है आश्रम में एंबुलेंस भी मौजूद है।