नजीराबाद पुलिस द्वारा दो दिन के अन्दर वाहन चोरो को गिरफ्तार कर चोरी किये गये पाँच वाहनो को किया गया बरामद…

संतोष शर्मा बैरसिया–भोपाल देहात जोन में वरिष्ठ अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक देहात जोन भोपाल अभय कुमार सिंह व उप महानिरीक्षक देहात भोपाल ओ.पी. त्रिपाठी के द्वारा लंवित अपराधों के त्वरित निराकरण एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ के दिये गये निर्देशो के परिपालन में प्रमोद कुमार सिन्हा पुलिस अधीक्षक देहात भोपाल, डॉ नीरज चौरसिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात भोपाल, सर्वप्रिय सिन्हा (आईपीएस) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस संभाग बैरसिया जिला भोपाल के सीधे मार्गदर्शन वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में तथा थाना प्रभारी नजीराबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर नजीराबाद थाना क्षेत्र से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद की गई व अज्ञात आरोपियों की पहचान कर आरोपी 01. राधेश्याम भील, 02. गोलू भील 03. हरि सिहं भील जिला विदिशा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

घटना का संक्षित विवरण-
दिनांक 09.12.24 को फरियादी रामजीवन मीणा पिता भंवरलाल मीणा उम्र 38 साल नि. ग्राम नजीराबाद ने रिपोर्ट किया की उसकी मोटरसाइकिल क्रमांक MP04 NW3441 होण्डा ड्रीम को फरियादी के घर के सामने ग्राम नजीराबाद से कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया जिस रिपोर्ट पर अप.क्र.313/24 धारा 303(2) बी.एन.एस व दिनांक 10.12.24 को फरियादी लखन सौंधिया पिता कालूजी सौंधिया उम्र 30 साल नि. ग्राम डूंगरपुर थाना करनवास जिला राजगढ़ ने रिपोर्ट किया की उसकी मो.सा क्र.MP39 ZE6355 एसपी साईन को मन्दिर के सामने ग्राम रुनाहा से कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है जिस रिपोर्ट पर अप.क्र.315/24 धारा 303(2) बी.एन.एस का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। अनुसंधान के दौरान पुलिस टीम गठित कर अज्ञात चोर की तलाश पतारसी कि गई व विश्वनीय मुखबीर की सूचना पर दिनांक 11.12.24 को आरोपी 1. राधेश्याम भील पिता नारायण भील उम्र 24 साल 2. गोलू भील पिता फेरन सिहं भील उम्र 22 साल, 03. हरि सिहं भील पिता भरत सिहं भील उम्र 24 साल निवासी ग्राम रायपुरा थाना लटेरी जिला विदिशा को गिरफ्तार कर हिकमत अमली से पूछताछ कि जिसके बाद उक्त आरोपीगण द्वारा बताया गया की उनके दवारा दिनांक 09.12.24 को ग्राम रुनाहा व ग्राम नजीराबाद से दो मोटरसाकिल एसपी साईन, होण्डा ड्रीम चोरी करना स्वीकार किया है। उक्त दोनो मोटरसाइकिल को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा पूर्व में भी ग्राम बहरावल थाना नजीराबाद से दो मोटरसाइकिल पल्सर व एचएफ डिलक्स एवं ग्राम हरिपुर थाना नजीराबाद से एक मोटरसाइ‌किल पल्सर चोरी करना स्वीकार किया है। जिसके बाद आरोपीगण को माननीय न्यायालय बैरसिया के समक्ष पेश किया गया।
इनकी रही अहम भूमिका
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) संभाग बैरसिया सर्वप्रिय सिन्हा (आईपीएस) के नेतृत्व में थाना प्रभारी उनि कृष्णा ठाकुर, सउनि उमेश यादव, सउनि सागर सिहं, प्रआर 2826 भीकम सिंह, आर 3293 देवेद्र सिंह, आर 736 मनोज धाकड़, आर. 3281 उपेन्द्र सिहं का विशेष योगदान रहा।

jtvbharat
Author: jtvbharat