
राजेश नाहर,खेतिया ,,
खेतिया सेंधवा मार्ग स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में बने मंदिर में स्थापित है श्री दत्त भगवान की प्रतिमा जहां मंदिर पर 7 दिसंबर से जारी है दत्त पारायण की समाप्ति 14 दिसंबर दत्त जयंती को होगी इस अवसर पर एक विशाल भंडारा आयोजित किया गया है जिसमें लगभग 50000 से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही।
श्री दत्त उपासक मंडल खेतिया से मिली जानकारी के अनुसार यह लगातार 25 वा वर्ष है जिसमें पारायण की समाप्ति के साथ लगभग एक क्विंटल से अधिक का सुख मेवे का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा विशाल भंडारे में नुक्ति, मसाला चावल व मठ बनाये जा रहे है,,14 दिसंबर दत्त जयंती को होने वाले विशाल भंडारे को लेकर नगर पंचायत उद्यान में तैयारिया जोर-शोर से की जा रही है। स्व नियंत्रित व्यवस्थाओं को लेकर होने वाला या भंडारा है जिसमें शहर की सामाजिक संस्थाएं अपना योगदान देती है इस भंडारे को लेकर दानदाताओं द्वारा अपनी ओर से प्रतिवर्ष सहयोग अवश्य किया जाता है। लगातार 25 वर्ष में आयोजित इस भंडारे को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है।
दत्त जयंती पर होने वाले भंडारे में न सिर्फ खेतिया शहर वरन आस-पास के दूर दराज के गांव व शहरों के लोग भी अपने हिस्सेदारी करते हैं जहां एक और इस बार दत्त जयंती खेतिया शहर के है बाजार के दिन शनिवार को है वहीं राष्ट्रीय लोक अदालत खेतिया न्यायालय में आयोजित है ,14 दिसंबर को होने वाली दत्त जयंती के साथ ही महारास्ट्र के सारंगखेड़ा में भारत का सबसे बड़ा चेतक मेला भी प्रारंभ होने जा रहा है ।
खे