
गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन 14 वा स्थापना दिवस प्रदेश स्तरीय समारोह गढ़ा मंडला में हुई सम्पन्न
संवाददाता नारायणगंज मंडला
गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन इंडिया का चौदहवां स्थापना दिवस प्रदेश स्तरीय समारोह गढ़ा मंडला हुई सम्पन्न , गोंडवाना साम्राज्य के राजधानी गढ़ मंडला में जीएसयू इंडिया अपनी प्रदेश स्तरीय समारोह का आयोजन किया जिसमें महाराजा शंकर शाह बाय पास से होते मंडला में विशाल रैली के साथ राज राजेश्वरी किला में जाकर अर्जी विनती के साथ आदिवासी धर्म शाला मंडला में आयोजन की गई जिसमे, छत्तीसगढ़ के महाराजा वीर नारायण मरकाम सोना खान, मानव अधिकार दिवस व गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के चौदहवीं वर्ष गांठ में विभिन्न प्रकार आयोजन की गई।
गोंडवाना राज्य स्थापित करने में जीएसयू की होगी मुख्य भूमिका
गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन दादा मरकाम के आंदोलन की वह चिंगारी है जो आज ज्वाला बनकर उभरी है और संपूर्ण भारत में शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार के साथ शैक्षणिक राजनीतिक सामाजिक और विशेष प्रकार के जन जागृति लाई है और अब गोंडवाना राज्य स्थापित करने मैं भी स्टूडेंट यूनियन का अहम भूमिका रहेगी। गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन कोया पुनेम पद्धति के अनुसार अपनी रीति नीति धर्म संस्कृति साहित्य शैक्षिक आदि जैसे क्षेत्र में और गोंडी भाषा को जन-जन तक पहुंचाने का भी विशेष योगदान किया जा रहा है।
जीएसयू और गोंडवाना आंदोलन दोनों परस्पर पूरक है
GSU और गोंडवाना आंदोलन दोनों परस्पर पूरक हैं और गोंडवाना समग्र विकास के लिये गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन एक अभिन्न अंग हैं। एक के बिना दूसरे का स्थायित्व संभव नहीं है। छात्र शक्ति, समाज को सुधारने और उसे मजबूत करने वाली घटकों में से एक है। इसलिए कहा जाता है की युवा देश के रीढ़ हैं, जिसके कंधे पर देश का भविष्य टिका होता है।गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन के स्थापना दिवस पर हम अपने संगठन के संस्थापक पेनवासी दादा हीरासिंह मरकाम जी , समस्त विचारक एवं GSU परिवार के प्रत्येक सदस्यों का आभार व्यक्त करते है, जिनके अमूल्य त्याग एवं प्रेरणादायी नेतृत्व एवं कठिन परिश्रम से आज गोंडवाना स्टूडेंट्स स्टूडेंट्स यूनियन को गोंडवाना धरा की सबसे बड़ी जनजाति छात्र संगठन बनने का गौरव प्राप्त हुआ है साथ गोंडवाना आंदोलन की समग्र विकास हेतू मजबूत स्तम्भ का पर्याय बन चुकी है |
इस दौरान ये रहे मौजूद
हेमंत कोरचे राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रताप कुलस्ते राष्ट्रीय संचालक, पुष्पा परस्ते प्रदेश अध्यक्ष, सेम परते प्रदेश महासचिव, कविता यूईके प्रदेश सदस्य,राजेंद्र परते जिला अध्यक्ष, गर्जन मरावी जिला महासचिव, शिवदीन सलाम प्रदेश महासचिव,सुरजीत वाडिया सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, अखिलेश वरकड़े शिक्षा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, नंदू नरेती जिला समन्वय,
अनिल गोंड राष्ट्रीय अध्यक्ष गोंगपा युवा मोर्चा, कमलेश टेकाम जिला अध्यक्ष गोंगपा, हरेंद्र मसराम, बृजेश धुर्वे ,राजेंद्र धुर्वे के साथ समस्त जिला अध्यक्ष मध्यप्रदेश ओर ग्राम इकाई से लेकर राज्य स्तर के समस्त प्रकोष्ठ एवं समस्त प्रकार के कार्यकर्ता पदाधिकारी और हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स उपस्थित रहे।