अवैध गोवंश तस्करी वाला ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

जिला ब्यूरो सतीश वाघ

बुरहानपुर – असीरगढ़- नेपानगर मार्ग पर अवैध गोवंश की तस्करी वाला ट्रक बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गया हादसा गुरुवार सुबह कबीट नाले के पास हुआ, जिसमे तीन पशुओ की मौत हो गई वही कई पशु घायल हो गए
सूचना मिलते ही निंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची इसके बाद स्थानीय ग्रामीणो की मदद से गाड़ी और पेड़ के नीचे दबे पशुओ को बाहर निकाला गया टीआई राहुल कामले ने बताया कि अवैध गोवंश की तस्करी के इस वाहन में ठुस-ठुस कर गोवंश भरे हुए थे चालक मौके पर से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया पुलिस मामले की जांच कर रही है

अक्सर गौवंश तस्करी की शिकायते मिलती है

स्थानीय लोगो ने बताया कि बुरहानपुर के महाराष्ट्र से सटे होने के चलते अक्सर जिले मे गोवंश तस्करी की शिकायते मिलती है पुलिस विभाग अवैध गोवंश तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है इस मामले मे अब तक कुछ और आरोपियो पर कार्रवाई भी की जा चुकी है

jtvbharat
Author: jtvbharat