
वृक्ष लगाकर पहनाइये, धरती को परिधान | पर्यावरण मित्रों ने 4 घंटे श्रमदान कर पौधों को पिलाया पानी, डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश शाह के जन्म दिवस पर किया पौधरोपण , नीमच/ आओ मिलकर पेड़ लगाए धरती को फिर स्वर्ग बनाए के उद्देश्य से संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच निरन्तर अभियान चला कर शहर से गांव तक चहुंओर पोधा रोपण कार्य में जुटी हुई है, संस्था द्वारा विगत 10 वर्षों में अब तक 55 हजार से अधिक पोंधे रोपित कर पेड़ बनाने का काम किया है, बढ़ते तापमान एवं प्रदुषित वातावरण से निजात पाने के लिए वृक्ष ही हमारे जीवन मित्र हैं जो जीवन भर हमें मुफ्त की शुद्ध वायु आक्सीजन प्रदान करते हैं, प्रकृति ने हमें जीवन जीने के लिए इस धरा पर सब कुछ दिया है बदलें में हमें भी कुछ न कुछ तो लोटाना चाहिए ताकि हमें एवं हमारी आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त प्रदूषण मुक्त वातावरण मिलें, इसी उद्देश्य को लेकर संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के सदस्य गण धरती मां को संवारने में जुटे हुए हैं, अभियान के तहत संस्था सदस्यों द्वारा रविवार दिनांक 15 दिसंबर 2024 को प्रातः 7 से 11 बजे तक हवाई अड्डा झांझरवाडा मार्ग स्थित विश्व संकल्प पर्यावरण वाटिका परिसर में पुर्व रोपित 60 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के फलदार छायादार फुलदार ओषधि युक्त 1251 से अधिक पोंधो के आसपास निंदाई गुड़ाई,साफ-सफाई कर उन्हें पानी पिलाया गया एव परिसर से कंटीली झाड़ियों की साफ-सफाई की गई, इसके पश्चात जावद तहसील के डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश शाह के जन्म दिवस पर नीम,शीशम,आम कचनार,अमलतास, के पोंधे रोपित किए गए इसके पुर्व पर्यावरण मित्र डिप्टी कलेक्टर श्री चन्द्रसिंह धार्वे, संस्था अध्यक्ष किशोर बागड़ी, संस्था संरक्षक नवीन अग्रवाल के साथ ही एसडीएम संजीव साहु, नवीन गर्ग तहसीलदार जीरन, एवं संस्था सदस्यों ने डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश शाह को पुष्प माला पहनाकर कर जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी , इस अवसर पर श्री शाह ने परिसर में रोपित पोधो को देखकर पर्यावरण मित्रों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रकृति को संवारना हम सभी का दायित्व है, आप सभी कड़ी मेहनत से आज ये बंजर भूमि भरे भरे विभिन्न प्रजातियों के फलदार छायादार फुलदार ओषधि युक्त पोधो से लहलहाती दिख रही है, पोधो के साथ विभिन्न प्रजातियों के पक्षी विचरण कर रहे हैं जो पर्यावरण के साथ ही जैव विविधता को बढ़ावा दे रहे हैं,4 घंटे चलें श्रमदान अभियान में पर्यावरण मित्र डिप्टी कलेक्टर चन्द्रसिंह धार्वे, संस्था संरक्षक इंजिंनियर नवीन कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष किशोर बागड़ी, संरक्षक जगदीश शर्मा, सचिव दुलीचंद कनेरिया, कोषाध्यक्ष रमेश मोरे, उपाध्यक्ष राजकुमार सिन्हा, अनुप सिंह चौधरी,मुकेश गुर्जर, राहुल नागर, राजकुमार नरेला, समाज सेवी पर्यावरण प्रेमी मनीष विजयवर्गीय, मनीष कालानी आदि ने श्रमदान कर सहभागिता निभाई उक्त जानकारी संस्था उपाध्यक्ष राजकुमार सिन्हा ने दी है, किशोर बागड़ी अध्यक्ष संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच