नेपानगर में दत्त जयंती पर निकली दिंडी यात्रा

सतीश वाघ

बुरहानपुर – नेपानगर क्षेत्र के ग्राम पलासुर मे अखंड हरी नाम सप्ताह, गुरु चरित्र पारायण दत्त महोत्सव का आयोजन किया गया इस दौरान जयंती पर शनिवार को पूजा अर्चना का दौर चला शाम मे गांव मे दिंडी यात्रा निकाली गई रविवार को यहा भंडारा आयोजित हुआ अखंड हरी नाम सप्ताह तथा गुरु चरित्र पारायण की शुरुआत 8 दिसंबर को हुई थी
प्रतिदिन काकड़ा भजन, आरती, गुरु चरित्र पारायण, हरिपाठ, आरती और श्री हरि कीर्तन किया गया इसमे काफी संख्या मे ग्रामीण जन शामिल हुए

दत्त मंदिर में हुआ भंडारा

रविवार को गांव में स्थित दत्त मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ इसमे गांव सहित आसपास के क्षेत्रो से ग्रामीण शामिल हुए

jtvbharat
Author: jtvbharat