
परन्तु…! गाडरवाडा पुलिस मधुर के शिकायती आवेदन पर कारवाही न करने की गलती से भागती समझ आ रही…।
अमित भाटिया जिला ब्यूरो
नरसिंहपुर:- गाडरवाडा मधुर चौरसिया हत्या कांड में अपराधी के घर बुलडोजर चला यह समस्या का हल नही- गाडरवाडा पुलिस को 3 तारीख को दिये शिकायती आवेदन पर क्या कार्यवाही स्थानीय पुलिस ने की यह जानकारी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन सरकार व नरसिहपुर पुलिस अधीक्षक मृंगाखी डेका को लेनी चाहिए विगत दिनों गाडरवाडा चौपाटी पर मधुर चौरसिया की हत्या एक आरोपी द्वारा कर दी गयी थी जिसके पूर्व मृतक द्वारा गाडरवाडा थाने मे 3/12/2024 को उसी अपराधी के विरुद्ध एक शिकायती आवेदन दिया गया था उस आवेदन पर गाडरवाडा पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरी बैठी रही आखिर क्यो नही कि शिकायती आवेदन पर कारवाही और तीन दिन बाद उसी व्यक्ति ने मधुर चौरसिया की बीच बाज़ार मे हत्या को अंजाम दिया
परन्तु अब पुलिस प्रशासन व राजस्व व नगरपालिका प्रशासन सहित जिला प्रशासन उस घटना से अपनी पीठ थपथपाने हत्यारे के घर को बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने की कारवाही कर रहा है
परन्तु मध्यप्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण विभाग पुलिस प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से भागता दिखाई पढ रहा और अभी तक मध्यप्रदेश सरकार मे बैठे क्षेत्रीय मंत्री परिवहन व स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह नरसिहपुर एस पी मृंगाखी डेका को आदेशित क्यों नही कर रहे…की गाडरवाडा थाने मे 3 तारीख जब मृतक के आवेदन दिये जाने के समय आन डियूटी पुलिस कर्मी व नगर नीरिक्षक पर अभी तक कारवाही क्यो नही कि गई….
गाडरवाडा मे मृतक मधुर चौरसिया के हत्यारे के घर पर बुलडोजर कारवाही एक हद तक ठीक कही जा सकती है
परन्तु गाडरवाडा पुलिस प्रशासन का लचर रैवेया मृतक के 3 तारीख के आवेदन पर कारवाही न करे के कारण ही तीन दिन बाद ये घटनाक्रम घटित हुआ मध्यप्रदेश सरकार के शिक्षा व परिवहन मंत्री व क्षेत्रीय विधायक राव उदय प्रताप सिंह पुलिस प्रशासन व एस पी नरसिहपुर को आदेश देकर पुलिस की लापरवाही पर भी कुछ सक्त कारवाही के आदेश अवश्य देगे या नहीं आने वाले समय मे देखना होगा
सल्गन
फोटो