
बद्री अवस्थी
बलवाड़ा:- ग्राम बलवाडा मे ग्राम पंचायत के सहयोग से संस्था फिटनेस क्लब द्वारा हेल्थ चेकअप केम्प का आयोजन किया गया
सर्व प्रथम क्लब की प्रमुख श्रीमती दिप्ती बामनिया ने आये लोगों को स्वास्थ सम्बंधित जानकारी देते हुए कहा अच्छी सेहत बेहतर जीवन, भविष्य तथा सफलता की कुंजी है और बदले में यह केवल कुछ ही देर का नियमित व्यायाम, संतुलित खान पान और सकारात्मक सोच से सम्भव हे आज कि युवा वर्ग जिस तेजी से धूम्रपान अपना रहा है, हर व्यक्ति असन्तुलित भोजन व सेहत के प्रति लापरवाही बरतना
वह चिंताजनक है. थोड़ी सी सतर्कता से इससे बचा जा सकता है
हमारा क्लब झुम एफ के माध्यम से निशुल्क जानकारी प्रदान करते हैं।
तत पश्चात उपस्थित लोगों का आधुनिक मशीन से करीब 98 लोगों का चेक अप किया गया
जिसमें मात्र दस ग्यारह लोग ही फिट निकले।
अनफिट लोगों को क्लब के थान सिह चोहान ने शरीर मे बड रहे फेट व अन्य कमीयों की जान करी दी तथा उनसे बचने के उपाय बताऐ।
खान पान मे सावधानी रख मोटापा व अन्य बिमारियों से बचने के योग बताये।
इस अवसर पर अन्य ग्राम पंचायतों के नागरिकों के साथ बलवाडा सरपंच संजय अरधडे केलाश चोधरी मन्नु पटेल सोनु चौहाण तुलसी राम लक्की वर्मा सुन्दर पटेल आदी उपस्थित रहे।
क्लब सदस्य कृष्ण चौहान ने बताया की शीघ्र ही अन्य पंचायतों मे भी केम्प लगाकर महिला पुरषो के स्वास्थ्य चेक अप नि:शुल्क किये जायेंगे।