
बद्री अवस्थी
बलवाड़ा:- इन्दोर इच्छापुर हाइवे का काम चल रहा है और रोड नियमानुसार ठेकेदार को सर्विस रोड को सुचारू राहगीर को चलने योग्य बनाना होता है पर इस मार्ग पर ऐसा कुछ दिखाई नहीं दे रहा है नतिजा आये दिन दुर्घटना
इन्दोर इच्छापुर मार्ग पर ग्वालु से पढाली तक मे सेकड़ो छोटी बड़ी दुर्घटना घटी इन दुर्घटना मे कुछ मे या गम्भीर घायल होने पर रिपोर्ट दर्ज हुई ओर समान्य दुर्घटना में रिपोर्ट दर्ज नही हुई।
बरसात के बाद पी डब्ल्यू डी द्वारा प्रति वर्ष रोड रिपेयर होता रहा है पर जब से यह रोड नेशनल हाईवे के अधीन हुआ है तब से रोड़ साइट निवास लोगों का जिना मुश्किल हो गया है एलर्जी चर्म आस्थमा जेसी अनेक बिमारीयों से लोग ग्रसित हो रहे हैं।
उल्लेखनीय है की बलवाडा
शान्ति समीति की बेठक नायब तहसीलदार द्वारा ली उसमें नागरिकों ने रोड समस्या पर ध्यान आकर्षित किया
तहसीलदार ने ठेकेदार से फोन पर चर्चा भी की पर शायद प्रसासनिक अधिकारियों की भी बात को ठेकेदार तवज्जो नहीं दे रहा है
इस मार्ग पर ओमकारेश्वर महेश्वर पुनासा आदि पार्यटक स्थल होने से आवागमन ज्यादा होता है।
रोड पर बडे बडे गड्डे आये दिन जाम से आम नागरिक परेशान है हाइवे रोड के कारण।
इनका कहना
इन्जीनियर प्रसान्त शिवहरे
मेने ठेकेदार को कह दिया है तिन चार दिन में रिपेयर हो जायेगा।
यहाँ गोर तलब यह है कि उक्त वर्जन करिब दो माह से दिया जा रहा है पर चार दिन कब होगे विचारणीय है।