राजस्व महाभियान 3.0 के अंतर्गत ग्राम पंचायतवार शिविरों के द्वारा राजस्व प्रकरणों का निराकरण

संजय जैन जिला ब्यूरो
झाबुआ 17 दिसम्बर, 2024:- शासन निर्देशानुसार 15 नवम्बर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक राजस्व महाभियान 3.0 संचालित है, जिसमें राजस्व विभाग के महत्वपूर्ण कार्य जैसे नामांतरण, बटवारा, अभिलेख दुरुस्ती, नक्शा तरमीम व समग्र ई-केवायसी (E-KYC), फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किये जा रहे है। यह अभियान राजस्व रिकॉर्ड के डिजिटल और भौतिक सुधार, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निपटान और किसानों के लाभार्थी योजनाओं से जुड़ाव को सुनिश्चित करने हेतु चलाया जा रहा है।
कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार “राजस्व महा अभियान 3.0” का सफल बनाए जाने हेतु जिले की तहसीलों और न्यायालयों में लंबित राजस्व प्रकरणों के निपटान के संबंध में ग्राम पंचायतवार शिविर का आयोजन किया जाकर निर्धारित लंबित कार्य का निराकरण कराया जा रहा है।
आज दिनांक तक जिले में नामान्तरण 469, बंटवारा 14, अभिलेख दुरुस्ती 1, परंपरागत रास्तों का चिन्हांकन 2, नक्शा तरमीम 6298, आधार से खसरा लिकिंग (ROR) 30600, फार्मर रजिस्ट्री 42647, पीएम किसान ई केवायसी 367 एवं एनपीसीआई (NPCI) 690, राजस्व न्यायालय के नवीन प्रकरण 467 व स्वामित्व योजना के अंतर्गत आरओआर (ROR) व ग्राउण्ड टूथिंग की कार्यवाही की गई है। शेष लंबित कार्य की कार्यवाही की जा रही है।

jtvbharat
Author: jtvbharat