
तराना(इमरान खान)। राज्य स्तरीय मास्टर गेम्स प्रतियोगिता रविवार को इंदौर में आयोजित की गई। जिसमें, एथलेटिक्स, कबड्डी वेटलिफ्टिंग, बैडमिंटन, क्रिकेट, रनिंग आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें मध्य प्रदेश की और से 5 वी मास्टर गेम्स रनिंग चेम्पियनशिप में मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक दिनेश मालवीय ने 400 मीटर रनिंग मे प्रथम स्थान प्राप्त कर (गोल्ड मैडल ) एवं 1500 मीटर दौड़ मे भी प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल हासिल किया एवं अप्रेल माह 2025 मे हिमाचल मे होने वाले नेशनल गेम्स मे सिलेक्ट होने पर इष्ट मित्रों द्वारा बहुत बहुत बधाई शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।