शिव महापुराण कथा को लेकर हुई बैठक..

संतोष शर्मा बैरसिया —

बैरसिया के बाल बिहार में विगत कई वर्षों से होने वाली संगीतमय भागवत कथा आयोजन समिति की बैठक बैरसिया के साहू समाज धर्मशाला में आयोजित की गई।बैठक में इस वर्ष श्री शिव महापुराण कथा की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सर्व सम्मति से अध्यक्ष धीरज मालवीय एंव कार्यवाहक अध्यक्ष नीतेश यादव नियुक्त किए गए।आपको बता दे कि श्रीमद भगवत कथा एवं श्री शिव महापुराण कथा लगातार 14वर्षों से आयोजन समिति कराती आ रही है यह 15 वर्ष है इस वर्ष शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जायेगा एवं काशी बनारस से पधारे गुरुदेव श्याम सुन्दर महाराज के मुखारबिन्द से शिव महापुराण कथा सुनाई जाएगी एवं काशी से लाए गए अभिमंत्रित 11000 रूद्राक्ष का वितरण आयोजन समिति द्वारा किया जायेगा। कथा दिनांक 31 दिसंबर से 6 जनवरी 2025 तक बाल बिहार बैरसिया में होगी। इस बैठक में नगर गणमान्य प्रदीप जैन गणेश गिरी गुड्डा भैया गिरजेंद्र सोनी विहिप अध्यक्ष झनक सिंह राजपूत,हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष सुनील धाकड़, पंकज गट्टानी,प्रमोद शास्त्री, बीजेपी नगर मंडल अध्यक्ष अंशुल आगर चतरभुज रत्नाकर संरक्षक शिवम रत्नाकर डा.राम प्रकाश दुबे,सरदार नरवरिया,वीरेंद्र साहू बिल्लू,पत्रकार श्याम साहू, समाजसेवी जगदीश सेन,राजू शर्मा सहित नगर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat