
बाग : भाजपा उच्च संगठन द्वारा मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है । जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समर्पित भाजपा नेता सुरेश सिसोदिया को बाग मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया है । सिसोदिया के मंडल अध्यक्ष मनोनयन पर भाजपा नेताओं में अपार हर्ष व्याप्त है । नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष सिसोदिया का स्वागत कर भाजपा नेताओ ने उच्च संगठन का आभार प्रकट करते हुए उन्हें बधाइयां दी ।
निष्ठा और समर्पण से पार्टी कार्य करने वाले सुरेश सिसोदिया गत छह वर्षों से बाघ मंडल महामंत्री के दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वाह कर रहे थे । मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर भाजपाइयों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत कर बधाइयां दी ।
पूर्व मंडल अध्यक्ष , इंदर सिंह डामोर, अभयसिंह मंडलोई , महेंद्र मेरती , संतोष बाहेती, धर्मेन्द्र बामनिया, कैलाश झाबा भाजपा नेता श्याम उस्ताद , अशोक पंवार, सरदार कटारे , अंकित झंवर , कैलाश भंवर , नीरेश सेठिया , सुरेश रावत, कैलाश भंवर, अनिल झंवर, प्रकाश शर्मा, बृज जाजू , धर्मेंद्र सोलंकी,संजय देपाले, राजेश जायसवाल,कुंवरसिंह डावर , वेरसिंह मोरी,रमेश सिसोदिया , दिनेश सिसोदिया,विक्रम सिसोदिया , कालु चौहान, अविनाश चौहान, राजू बलदवा, विवेक राठौड़ , रवि ठाकुर, पवन सेन, आशीष बृजवासी,महेश पांचाल, रमेश भुरिया, प्रेम जामोद, पवन बघेल, सुरज चौहान, मांगीलाल चौहान, राधेश्याम चौहान, नवीन पवार, अंतिम पवार, नाना राठौड, सहित बड़ी संख्या में भाजपाइयों ने बधाई दी ।
नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष सुरेश सिसोदिया ने कहा कि संगठन की सबसे अहम कड़ी सभी कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप कार्य कर संगठन को मजबूत करने के दायित्व का वे निष्ठापूर्वक निर्वाह करेंगे । और उच्च संगठन की दिशा निर्देशों का समुचित रूप से पालन करेंगे।