बुरहानपुर गॉट टैलेंट का फाइनल 29 दिसंबर को होगा, मुंबई के बॉलीवुड कलाकार होंगे शामिल

जिला ब्यूरो सतीश वाघ

बुरहानपुर – सिंगिंग गॉट टैलेंट के फाइनल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुंबई से दो बॉलीवुड सिंगर बुरहानपुर आएंगे इस संबंध में सशक्त पत्रकार समिती, सुरुक्षेत्र आर्केस्ट्रा, बुरहानपुर म्यूजिक क्लब और गीत गाता चल संस्था के संयुक्त तत्वाधान मे मंगलवार को एक निजी होटल मे प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष और बुरहानपुर म्यूजिक क्लब के अध्यक्ष उमेश जंगाले ने बताया कि गीत संगीत से जुड़े कलाकारों को बड़ा प्लेटफार्म मुहैया कराने और उन्हे आगे बढ़ाने के उद्देश्य से बुरहानपुर सिंगिंग गॉट टैलेंट के फाइनल का आयोजन 29 दिसंबर रविवार को होने जा रहा है जिसमे मुंबई से सुप्रसिद्ध बॉलीवुड के कलाकार शामिल होंगे अंजना बारेलकर के गीत को यूट्यूब पर 28 करोड़ से अधिक लोगो ने सुना और देखा है अपने प्रसिद्ध गीत हाई झुमकावाली पोर से उन्हे लोग बहुत पसंद करते हैं वही प्रबुद्ध जाधव के गीतों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाखो लोग पसंद करते है

अनहद आनंद ऑडिटोरियम मे
होगा फाइनल

सुरक्षेत्र आर्केस्ट्रा के अध्यक्ष पंकज उमाले ने बताया कि सबसे बड़े ऑडिटोरियम अनंहद आनंद ऑडिटोरियम मे फाइनल आयोजन होगा जिसमें मुंबई से अंजना बारेलकर और प्रबुद्ध जाधव के साथ-साथ कुछ मेहमान सिंगर भी शिरकत करेंगे पंकज उमाले ने बताया कि इस आयोजन मे आने वाली ऑडियंस से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है एंट्री फ्री है ऑडिटोरियम में 3000 लोगों की बैठने की कैपेसिटी है इससे ज्यादा लोगों को अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा

jtvbharat
Author: jtvbharat