प्रमुख सचिव द्वारा स्वामित्व योजनांतर्गत हितग्राहियों को भूमि स्वामी अधिकार अभिलेख के वितरण कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में वीडियो कान्फ्रेंसिंग का आयोजन

संजय जैन जिला ब्यूरो
झाबुआ 24 दिसम्बर 2024:- राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव विवेक कुमार पोरवाल द्वारा स्वामित्व योजनांतर्गत हितग्राहियों को भूमि स्वामी अधिकार अभिलेख के वितरण सम्बन्धी जिला स्तरीय कार्यक्रम एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियो की समीक्षा बैठक वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली गयी।
वीडियो कान्फ्रेंसिंग में भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा स्वामित्व योजना का केंद्र स्तरीय कार्यक्रम 27 दिसंबर 2024 को किया जाना है इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‌द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सम्पूर्ण देश से चयनित स्वामित्व योजना के लाभार्थियों से बात करेंगे, साथ ही इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अधिकार अभिलेख का वितरण किया जाना है। उक्त योजना के अंतर्गत सभी जिलों में पात्र हितग्राहियों को भूमि स्वामी अधिकार अभिलेख का वितरण जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में समारोहपूर्वक किया जाना है। स्वामित्व योजना अंतर्गत वितरित किए जाने वाले अधिकार अभिलेख भू-लेख पोर्टल पर तहसीलदार लॉगिन में उपलब्ध कराए गये है। अधिकार अभिलेखों की प्रतियाँ डाउनलोड कर हितग्राहियों को रंगीन प्रति वितरित करना सुनिश्चित करें
वीडियो कान्फ्रेंसिंग उपरान्त कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि गरिमामय रूप से जिला स्तरीय कार्यक्रम किया जाए, जिले की 39 ग्राम पंचायतो में 3100 से अधिक भूमि स्वामी अधिकार अभिलेखो का वितरण कराया जाए, साथ ही जिला स्तरीय कार्यक्रम पर वेबकास्ट एवं टेलीकास्ट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रीतिका पाटीदार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले, एसएलआर पवन वास्केल उपस्थित रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat