फेडरेशन द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन की विवाह पत्रिका का मुहूर्त सम्पन्न

सामूहिक विवाह 11/12 जनवरी 2025 को अक्षत गार्डन इंदौर पर होगा

इंदौर –
अ.भा.जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप्स फेडरेशन के तत्वावधान में एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जिनेश्वर जैन के निर्देशन में श्वेतांबर जैन समाज के लिए 11 ब 12 जनवरी 2025 को सामूहिक विवाह सम्मेलन का विशाल आयोजन अक्षत गार्डन, इन्दौर पर होगा जिसकी विवाह आमंत्रण पत्रिका लेखन का श्री गणेश आज पार्श्व आरोग्यम मनोरमागंज इंदौर पर एक समारोह में किया।
उक्त जानकारी फेडरेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सामूहिक विवाह समारोह के मुख्य संयोजक श्री संजय नाहर ने देते हुए बताया कि यह आयोजन पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पियूष जैन,श्री राजेंद्र जैन के मार्गदर्शन में होगा।
सामूहिक विवाह समारोह की व्यवस्थाओं हेतु श्री प्रभात चोपड़ा और श्री राजेश बूलिया को संयोजक मनोनीत किया गया जिनके साथ ही विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है।
फेडरेशन के सोश्यल वर्किंग कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री पवन चोराडिया ने बताया की सामाजिक समरसता और आपसी साहचार्य के साथ शादी समारोह की सभी रस्मे पूरी की जाएगी।

फेडरेशन के महासचिव त्रय वीरेन्द्र नाहर, किरण सिरोलिया, अरिहंत जैन ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में मेहंदी,महिला संगीत, चाक पूजन,वर वधु जुलूस, जैन विधि से पाणिग्रहण संस्कार किए जायेगे।
संयोजक प्रभात चोपड़ा,ओर राजेश बूलिया ने बताया कि सभी नव दंपतियों को गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप प्रदान किया जाएगा।इंदौर नगर के फेडरेशन से संबद्धता प्राप्त सभी ग्रुप्स इसमें सक्रिय रूप से जुड़ें हुए हैं।

सामूहिक विवाह पत्रिका लेखन समारोह में संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्रकुमार जैन, संरक्षक डॉ नरेंद्र धाकड़, मार्गदर्शक डॉ शरद डोसी,निवृतमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र संचेती,मनोज जैन,राजेश जैन,एकता जैन, डा गजेंद्र भंडारी, डा अतुल नाहर,तरुण कीमती,विकास हंडिया,आशीष धारीवाल,नवीन जैन,विजय जैन,राजेंद्र रांका, अखिल चौधरी,रितेश कटकानी,अजीतजी जैन, प्रियंक शाह, प्रमोदजी डफरिया,भरत शाह, अनिलजी जैन, रूपेन्द्र जैन, पुष्पेन्र्द भंडारी,विनोदजी मेहता, अनिलजी चौरड़िया।आदि सम्मिलित हुए। वर वधु पक्ष के अनेक रिश्तेदारों ने भी सहभागिता निभाई।
पत्रिका लेखन कार्यक्रम का संयोजन प्रोफेशनल यूनिटी ग्रुप द्वारा किया गया। आभार कार्याध्यक्ष सी ए नरेंद्र भंडारी ने व्यक्त किया।

jtvbharat
Author: jtvbharat