29 दिसंबर को काली पट्टी बांधकर यूनियन कार्बाइड का विरोध करेगी पीथमपुर की आम जनता।

मनीष मीणा की रिपोर्ट
पीथमपुर सेक्टर 1 में स्थित राम रामेश्वर मंदिर छत्रछाया पर यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के विरोध में शहर के प्रबुद्ध जनों के द्वारा आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें पीथमपुर इंडस्ट्रियल वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी (रामकी) को हटाने की मांग को लेकर सभा आयोजित की गई। समाज गणों का कहना है कि राम की कंपनी के विषैले कचरे से यहां की जनता पहले सहित त्रस्त है। पीथमपुर में कहीं भी पीने योग्य पानी भूगर्भ में नहीं बचा है। और एक बड़ी आपदा यूनियन कार्बाइड के कचरे को लेकर यह कंपनी आने वाली है। जिस कचरे को यहां निष्पादित किया जाएगा यहां की जनता किसी भी हाल में यह कचरा यहां नहीं जलते देगी। जिसका विरोध 29 दिसंबर को हाथों में काली पट्टियां बांधकर प्रदर्शित किया जाएगा। यह कोई राजनीतिक संगठनों का मुद्दा नहीं है यह आम जनमानस का मुद्दा है। इस विषय को लेकर सभा में शहर के व्यवसायिक, प्रबुद्ध जन, मातृशक्ति भारी तादाद में उपस्थित रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat