गौवंश की तस्करी करते पिकअप वाहन को बलवाड़ा पुलिस ने पकडी

बद्री अवस्थी
बलवाडा:- इंदौर इच्छापुर हाईवे पर गोवंश तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही। बलवाड़ा थाना क्षेत्र की सौ नंबर वाहन की तत्परता से प्रधान आरक्षक दिलीप पंवार एवं पायलेट जालिम आटूदे ने गोवंश से भरी पिकअप वाहन को पकड़ा ।
वाहन में पांच केंडे थे। गाड़ी नंबर mp46 zb 6987 में कुरूरता पूर्वक गोवंश भरे हुए थे। बलवाडा टी आई बामनिया के अनुसार देवास जिले में वाहन एक्सिडेंट करने की सुचना थी हमने जवान लगा कर कार्य वाही के दौरान पिकअप रोकने का प्रयास किया वह भागने लगा जवान व सो डायल ने पिछा कर वाहन पकड लिया है।
थाना प्रभारी बामनिया ने बताया कि जेसे उच्च अधिकारियों के निर्देश होगे वेसे हम कार्यवाही करेगे।
गाड़ी पकडते समय गोलु राकवार सचिन श्रीवास दादु पटेल पप्पू जयसवाल दिपक वर्मा सहीत अनेक हिन्दू संगठन के लोग उपस्थित थे।

jtvbharat
Author: jtvbharat