एबीवीपी झाबुआ जिला संयोजक व मालवा प्रांत अधिवेशन अध्यक्ष का राणापुर नगर में हुआ भव्य स्वागत

योगेश चौहान/पंकज गोस्वामी

रानापुर:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 57 वा मालवा प्रांत अधिवेशन नीमच में सम्पन्न हुआ । यह अधिवेशन 3 दिनों में  सम्पन्न हुआ ।

जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झाबुआ जिला संयोजक व मालवा प्रांत अधिवेशन झाबुआ अध्यक्ष की घोषणा की गई । घोषणा के साथ ही झाबुआ जिले के एबीवीपी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल उत्साहहित हो गया ।  झाबुआ जिला संयोजक के रूप में अजय भूरिया को नियुक्त किया गया । जो कि झाबुआ जिले के थांदला तहसील के समीप गांव काकनवानी से है । जो लगातार एबीवीपी में अग्रसर रहकर कार्य करते है । साथ ही पीजी कॉलेज झाबुआ के अध्यक्ष भी रह चुके है ।

वही मालवा प्रांत कार्य कारणी सदस्य संजय परमार को नियुक्त किया गया जो कि कालीदेवी के समीप गांव भवर पिपलिया से है जो कि आदर्श कालेज अध्यक्ष रह चुके है ।

प्रथम आगमन पर हुआ स्वागत

जिनका प्रथम बार राणापुर नगर इकाई में आगमन हुआ जिनका स्वागत शीतला माता मंदिर पर किया गया एवं बाइक रैली के माध्यम से नगर के विभिन्न स्थानों से निकाली गई ।

इनकी रही उपस्थिति

जिसमें राणापुर नगर के नगर मंत्री पारस गेहलोत नगर सह मंत्री विपुल भूरा एवं विनोद भूरा शिवम जादव विजय चौहान विपुल मावी रितिक भूरा नारायण भूरा अर्जुन चगोड़ अमित गोरधन हरिओम आदि कार्य करता उपस्थित थे।

jtvbharat
Author: jtvbharat