खनिज विभाग की कार्यवाही , एक जेसीबी सहित ट्रक किया जप्त …

बैरसिया–खनिज विभाग भोपाल सहायक खनिज अधिकारी सुचि माथुर द्वारा इन दिनों अपने अमले के साथ खनिज का अवैध खनन एवं परिवहन करने वाले वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है ।जिसके तहत सोमवार को शिकायत प्राप्त होने पर सहायक खनिज अधिकारी सुची माथुर द्वारा बैरसिया तहसील के ग्राम पंचायत कुल्हौर में अवैध रूप से चल रही जेसीबी को अवैध उत्खनन करते हुए जप्त कर कार्रवाई की गई ।जिसमें जेसीबी मशीन एक्सकाबेटर एवं ट्रक क्र एमपी 09 एचएफ 0573 को अवैध उत्खनन करते हुए मिली जिसे जप्त कर बैरसिया थाने में खड़ा किया गया साथ ही आगे की कार्यवाही हेतु प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में पेश किया गया है।

jtvbharat
Author: jtvbharat