
महेश मरेठा मल्हारगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत बरखेड़ा पंथ में कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री महान अर्थशास्त्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह जी के आकस्मिक निधन के पश्चात गांव के भारत माता उद्यान में श्रद्धांजलि देने के लिए शोक सभा रखी गई जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस जन एवं ग्रामीणों ने डॉक्टर मनमोहन सिंह जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए
इस अवसर पर पूर्व जनपद सदस्य कचरूलाल चडावत ने कहां की डॉक्टर मनमोहन जी ने देश की दशा और दिशा दोनों ही बदल दी आज देश में जो प्रगति समृद्धि दिखाई दे रही है वो डॉक्टर मनमोहन सिंह जी की ही देन है उनकी मुक्त अर्थव्यवस्था की नीति ने देश के हर वर्ग के आमजन में समृद्धि के द्वार खोल दिये
आज जो 80 करोड लोगों को मुक्त अनाज सरकार दे रही है वो स्वर्गीय डॉक्टर मनमोहन जी की ही देन है जिसे भोजन का अधिकार कानून कहते हैं
इस अवसर पर पूर्व सरपंच प्रतिनिधि दिनेश कारपेंटर पूर्व जनपद सदस्य कचरूलाल चडावत शिक्षक कन्हैयालाल कारपेंटर सुरेश पेंटर अनुपम राठौर पंच सुनील चडावत मुकंद लाल पटेल सुरेश पाटीदार सुखराम पाटीदार अनुपम राठौर मधुसूदन पाटीदार जगदीश माकनिया सहित कांग्रेस जन मौजूद रहे