*पूर्व मंत्री जयवर्धनसिंह के मुख्य आतिथ्य में कांग्रेस कि बैठक आयोजित—।*

जिला उपाध्यक्ष अपिव राधेश्याम प्रजापति ने कि सहभागिता—‌।

गरोठ – जिला कांग्रेस पूर्व मंत्री व जिला कांग्रेस प्रभारी जयवर्धनसिंह व सहप्रभारी पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष उज्जैन हेमंत चौहान के मुख्य आतिथ्य में जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।
उक्त कार्यक्रम में राधेश्याम प्रजापति (गरोठ) जिला उपाध्यक्ष अपिव ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में सहभागिता कि। इस बैठक में पूर्व सांसद सुश्री मीनाक्षी नटराजन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक विपिन जैन, मंदसौर लोकसभा प्रत्याशी दिलीपसिंह गुर्जर भी उपस्थित रहें। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर हार्दिक श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

jtvbharat
Author: jtvbharat