
तराना अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर और नायब सदर हरदिल अजीज़ मिलनसार सुख दुख के साथी खिदमत गुजार बड़े भाई सदर अकबर हुसैन जागीरदार साहब और बड़े भाई नायब सदर आरिफ शाह साहब का नगर में जगह जगह जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया जिसमें बस स्टैंड पर कृष्णपाल सिंह तोमर और मंगलेश गुरु ने साफाबांध पुष्पहार पहनाकर मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी वही हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की वही स्थानीय बस स्टैंड के पीछे नगर के एक्टिव पत्रकार साथियों के साथ धूमधाम से सदर ओर नायब सदर का जन्मदिन पुष्पमाला पहनाकर केक काट कर मनाया गया जिसमें पत्रकार मित्रों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर जन्मदिन की सदर अकबर हुसैन जागीरदार साहब और नायब सदर आरिफ शाह साहब को बधाई प्रेषित की इस अवसर पर मुख्य रूप से पत्रकार सुनील यादव, कमल मालवीय, देवेंद्र वर्मा, लखन भाटी, कल्याणसिंह तोमर, अरशद जागीरदार, शेखर कुशवाह, पीयूष कलोशिया, इमरान खान, श्रवण व्यास, राजू बाबा,श्याम ग़ुज्जर, सादिक खान भगवान सिंह सहित कई इष्ट मित्रों द्वारा जन्म दिन के अवसर पर शुभकामनाएं मुबारकबाद बधाई देते हुए मनाया गया। उक्त जानकारी पत्रकार इमरान खान द्वारा दी गई।