
शाहिद अजमेरी
मंदसौर :- दिनांक 5 जनवरी 2025 को कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम पीजी कॉलेज मंदसौर में जैन सोशल ग्रुप यंग के तत्वादान में कृतज्ञता समारोह का आयोजन किया गया उक्त आयोजन के अवसर पर प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आओ बनिए निक्षय मित्र अभियान में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन जैन सोशल ग्रुप द्वारा किया गया उक्त आयोजन में क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता मुख्य अतिथि मंदसौर नीमच संसदीय क्षेत्र एवं क्षेत्रीय विधायक विपिन जैन मंदसौर राज्यसभा सांसद बंसीलाल गुर्जर नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर मंदसौर तथा जैन सोशल ग्रुप यंग के अध्यक्ष संजय जैन एवं समस्त पदाधिकारीजनो ने आओ बने निश्चय मित्र अभियान की हस्ताक्षर अभियान करते हुए शुरुआत की निश्चय मित्र वह योजना है जिसमें टीबी मरीजों को फूड बकेट प्रदान करते हुए पोषण आहार सहायता प्रदान की जाती है निश्चय मित्र बनते हुए जैन सोशल ग्रुप द्वारा 501 फुट बकेट जिला क्षय समिति को टीबी मरीजो हेतु प्रदान किए गए साथ ही प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मंदसौर जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए शपथ भी ली एवं समस्त जैन सोशल ग्रुप यंग द्वारा इस अभियान से जुड़ते हुए गांव-गांव में टीबी की बीमारी से बचने हेतु जन जागरूकता लाने का अभियान से जुड़ने का संकल्प भी लिया गया उक्त समारोह में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गोविंद सिंह चौहान जिलाक्षय नियंत्रण अधिकारी डॉक्टर आरके द्विवेदी जिला सिविल सर्जन डॉक्टर डीके शर्मा जिला समन्वयक सतीश शर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।