
गिरधारीलाल गेहलोत
खाचरोद:- उज्जैन जिले के नागदा खाचरोद विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर के एक्सीडेंट पर हड़कप मच गया सूत्र के हवाले जब आस पास के लोगों को पता चला कि नागदा खाचरोद विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर का एक्सीडेंट हो गया था तो लोगों को जानकारी मिलने से एक दूसरे पर फोन लगा कर जानकारी प्राप्त की ओर लेकिन अच्छी बात यही रही कि दुर्घटना बड़ी नहीं हुई ओर किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।
पूर्व विधायक से बात चित के होने के बाद बताया कि वह गुर्जर समाज में मंदसौर में समाज के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे यह घटना बड़ावदा के बाबा फरीद की दरगाह के सामने उनकी कार के आगे कुत्ता आ गया जिससे बचाने के लिए कार ड्राइवर ने एक दम ब्रेक लगाया तो पीछे से आ रही गाड़ी ने पूर्व विधायक की कार को टकर मार दी फीलहाल में पूर्व विधायक को मामूली चोट आई हे।
फिर पूर्व विधायक ने पीछे आने वाली गाड़ी वालो के हाल चाल जाने के बाद उन्हें भी अस्पताल भेजा व खुद जावरा राठौड़ नर्सिंग होम पहुंचे व चेकअप करा कर प्राथमिक उपचार लिया।