
नरेश राठौड़
*कुक्षी:- कुक्षी में बजरंग दल ने शनिवार शाम विशाल शौर्य जागरण यात्रा निकाली गई। इस दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा कर भावभीना स्वागत किया। यात्रा के समापन पर धर्मसभा का भी आयोजन हुआ। धर्मसभा में सनातन धर्मावलंबियों को एकता के सूत्र में बांधकर सामाजिक समरसता के साथ धर्मरक्षा के लिए समर्पित भाव जगाने का आवाहन किया गया।
शौर्य यात्रा में साधु-संतों भी शामिल हुए। यात्रा के समापन पर धर्म सभा का आयोजन हुआ। धर्म सभा में कहा- हिंदू समाजजनों को जागृत और सजग करने का काम बजरंग दल कर रहा है। देश के सांस्कृतिक मूल्यों को ध्वस्त करने के लिए और असामाजिक तत्वों के प्रतिकार के लिए बजरंग दल सदैव प्रतिबद्ध है।
विध्वंसकारी ताकतों से निपटने के लिए सभी सनातन धर्मावलंबी जनों को सामाजिक समरसता के साथ एकता के सूत्र में पिरोने का आवाहन किया। धर्म सभा में साधु संतों के सानिध्य में बड़ी संख्या में समाजजन और बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल हुए। शौर्य यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।