पत्रकारों के विवाह, शिक्षा के लिए लोन देगा जर्नलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट, असमयिक निधन पर 1 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता

जर्नलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट की प्रदेश अध्यक्ष गणेश दुनगे सहित व जिला कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ विधि समारोह संपन्न

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर। शनिवार को पत्रकारों के हितों के उद्देश्य से बुरहानपुर में प्रदेश स्तरीय जर्नलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट का गठन किया गया। जिसकी प्रदेश कार्यकारिणी और जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। विधिवत नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ विधि समारोह आयोजित किया गया। राजपत्रित अधिकारी के रूप में एसडीएम पल्लवी पौराणिक ने पदाधिकारियों को सामूहिक शपथ दिलाई। यह शपथ विधि समारोह शनवारा-लालबाग रोड़ स्थित गुरसिख मॉल के हाई राइज होटल में संपन्न किया गया। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि के रूप में महापौर माधुरी पटेल, निगमाध्यक्ष अनिता अमर यादव, एसडीएम पल्लवी पौराणिक उपस्थित रहीं।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। शपथ विधि कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, महापौर माधुरी पटेल, निगमाध्यक्ष अनिता यादव, एसडीएम पल्लवी पौराणिक, जर्नलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट प्रदेश अध्यक्ष गणेश दुनगे, बुरहानपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष आनंद दीक्षित, वरिष्ठ पत्रकार मुकेश पूर्वे, सशक्त पत्रकार समिति अध्यक्ष उमेश जंगाले सहित बड़ी संख्या में अन्य पत्रकारों ने शिरकत की। इस मौके पर वरिष्ठ सदस्य किशोर पाटिल, कमलेश महाजन, मोहन ढाकले, संदीप जैन, मोहम्मद अफजल, प्रकाश जाधव, विक्रम करोसिया, दीपक अढाले, सोहेल अहमद, मासूम तड़वी उपस्थित रहे।जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को ने कहा- पत्रकारों को जजमेंटल नहीं होना चाहिए। यह बात सही है, लेकिन यह भी जरुरी है, कि अपने हितों की चिंता करें। सरकार से अपेक्षाएं गलत नहीं है। महापौर माधुरी पटेल ने कहा- पत्रकार सत्य के सिपाही है। सच्चाई के संदेश वाहक है। पत्रकारों का हितार्थ उनका अधिकार है। चाहे वह परिवार की आर्थिक मजबूती ही क्यों न हो। निगम अध्यक्ष अनिता यादव ने कहा- 24 घंटे सच्ची खबरों को आमजन तक पहुंचाने के आपाधापी में पत्रकार खुद पर ध्यान नहीं दे पाता है। अब ट्रस्ट उन पत्रकरों की चिंता करेगा। एसडीएम पल्लवी पौराणिक ने कहा- ट्रस्ट जमीन बताएं। प्रशासन वहां पत्रकारों की कॉलोनी बनाने में सहयोग करेंगे। पत्रकार यूं ही चौथा स्तंभ नहीं कहलाते हैं। तटस्थ रहकर निर्भीक, सौम्य पत्रकारिता करें। प्रेस क्लब अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा ने कहा- सभी के अपने बायलॉज है। यह संगठन एकता को दर्शाएंगे। सिर्फ पत्रकारिता पर ही जीवन नहीं चलना है। आजीविका के साधन सृजित करना होंगे। सशक्त पत्रकार समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश जंगाले ने कहा- ट्रस्ट का गठन सकारात्मक सोच और उच्च विचारों से किया गया है। कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।
पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पूर्वे ने कहा- पत्रकार का काम सूचनाओं का अदान-प्रदान करना है। सभी को अपने उद्देश्य और लक्ष्य पर केंद्रीत रहना होगा। पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष आनंद दीक्षित ने कहा- भगवान के बाद लोग सिर्फ पत्रकारों को याद करते हैं। पत्रकारों का एकजुटता भी अनिवार्य है। जर्नलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट प्रदेश अध्यक्ष गणेश दुनगे ने कहा- ट्रस्ट का उद्देश्य पत्रकारों का कल्याण करना है। चूंकि आप सभी जानते हैं, कि कोरोना काल में पत्रकारों ने अपने परिवार के सदस्यों को खोया है। किसी भी पत्रकार साथी या परिवार में दिवंगत होता है तो उनके परिवार के सदस्यों को 1 लाख रुपए, शिक्षा, विवाह के लिए ऋण के रूप में आर्थिक सहायता की जाएगी। पत्रकारों के लिए भवन का निर्माण किया कराया जाएगा। पत्रकार कॉलोनी बसाई जाएगी। आभार प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल देवकर ने माना। संचालन हितेश शाह ने किया।इन नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ
जर्नलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट प्रदेश अध्यक्ष गणेश दूनगे, संरक्षक महेश मावले, सजंय सिंह दीक्षित, संदीप परोहा, उपाध्यक्ष गोपाल देवकर, प्रदेश सचिव बनवारी मेटकर, संयुक्त सचिव हिफाजत अली, प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जायसवाल, कोषाध्यक्ष राजू सिंह राठौड़, सह कोषाध्यक्ष सुमित यादव, संयुक्त सचिव नगीन महाजन, प्रदेश सह सचिव दुर्गेश पाठक को नियुक्त किया है। जिला कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष मौसिम तड़वी, जिला उपाध्यक्ष संजय वारुड़े, सोनू सोहले, नौशाद नूर, नवीन आढ़े, सचिव क…

jtvbharat
Author: jtvbharat