मनासा में जनपद कार्यालय में बदमाश ने किया हाथ साफ, यहां खड़ी बाइक उड़ाई

राजू पटेल
मनासा:- नगर के जनपद पंचायत कार्यालय के बाहर स्थित एक दुकान के बाहर से रविवार रात में अज्ञात बदमाश ने बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बदमाश ने महज कुछ सेकंड में ही बाइक चोरी की घटना को बड़े ही शातिराना अंदाज में अंजाम दिया। दरअसल, पीड़ित देव किशन तिवारी रविवार शाम को अपने मित्र यशवंत राठौर के साथ यशवंत की दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर घूमने निकला था।

इसी दौरान जब वह वापस करीब 10 बजे लोटे तो दुकान के बाहर बाइक को खड़ा हुआ नहीं पाया। शंका पर दुकान में लगे सीसीटीवी वीडियो की पड़ताल की गई, तो उसमें उक्त बाइक चोरी की घटना कैद हो गई। इस पर पीड़ित देवकिशन ने मनासा थाने में एक शिकायती आवेदन दिया है। जिसमे बताया कि बाइक उसके बड़े भाई रमेशचन्द्र तिवारी की है। बाइक हीरो कम्पनी की सीडी डीलक्स है।

जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर एमपी.44.एमबी.9260 है। पीड़ित ने पुलिस से जल्द बाइक बरामद करने की मांग की है। वही इस घटना से जुड़ा सीसीटीवी वीडियो भी अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

jtvbharat
Author: jtvbharat