
बड़ी खट्टाली :- अलीराजपुर जिले में तीन बड़ी बैठक हुई जिसमें बड़ी खट्टाली में मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान एवं एसडीएम जोबट एसडीओपी जोबट खट्टाली मंडल अध्यक्ष मुलेश बघेल एवं कहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि पटेल सरपंच तड़वी की उपस्थिति में एक विशाल बैठक संपन्न हुई जिसमें जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में मध्य प्रदेश शासन के मंत्री नागर सिंह चौहान के द्वारा समाज जनों को मिशन 3D के संबंध में विस्तार से समझाया बताया देहज दारू डीजे पर नियंत्रण जरूरी है अन्यथा हमारा समाज बहुत पीछे हो जाएगा इसी कड़ी में आगे युवा वर्ग से अपील की हमें समाज सुधार में रहकर पहले हमें सुधारना पड़ेगा फिर हम समाज को सही दिशा में ले जाएंगे इसी कड़ी में मिशन 3D के संयोजक नितेश अलावा जी ने भी अपने समाज को सही दिशा में कैसे ले जाना उन्होंने अपनी बात विस्तार से राखी कार्यक्रम में उपस्थित खट्टाली सरपंच चैन सिंह डावर छोटी खट्टाली के सरपंच बालू सिंह तोमर पलासद के सरपंच प्रतिनिधि दिलीप कनेश मशनी के सरपंच भारत मौर्य धूदलवाट के सरपंच कलम सिंह डुडवे हीरापुर सरपंच कैलाश चौहान खेरवा बलदमग के सरपंच प्रतिनिधि कलम सिंह क्लेश चमार बिगड़ के सरपंच दुडला कनेश बंजाबैडा के सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह डावर वागदी के सरपंच प्रतिनिधि बीरबल डुडवे उम्दा के सरपंच प्रतिनिधि सावन सिंह रावत सिंधी के सरपंच समरथ सिंह चौहान खंडाला सरपंच के साथ भेरू सिंह कनेश खट्टाली पटेल राम सिंह वरिष्ठ एवं ग्राम सभा अध्यक्ष भाव सिंह डुडवे के साथ सभी गांव के पटेल तड़वी एवं अनेक युवा वर्ग उपस्थित रहे।