
परवलिया (हरीश पँचाल)अयोध्या श्री राम मंदिर की प्रथम वर्ष गांठ पर गाव में धर्मप्रेमी युवाओं द्वारा नवाह्न पारायण का पाठ 3 जनवरी से शुरू किया है जो रात्रि में 8 से 10 बजे तक श्री रणछोड़ राय मंदिर में किया जा रहा है जिसका समापन 11 जनवरी राम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर धार्मिक आयोजन कर समापन किया जाएगा
बीते वर्ष गाव में श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर एक महीने पूर्व से ही प्रभात फेरी निकली गई थी जिसमे महिलाओ ने बड़ी संख्या में भाग लेकर धर्म को जाग्रत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था साथ ही प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर सम्पूर्ण गाव के हर वर्ग समाज के लोगो ने सामूहिक रूप से गाव में जुलूस व भंडारा का अयोजन किया था