जवाहर व्यायामशाला परिसर में दिया जाएगा नारी शक्ति को शास्त्र कला का प्रशिक्षण

संवाददाता उपेंद्र पाटोदिया
जवाहर व्यायामशाला परिसर में दिया जाएगा नारी शक्ति को शास्त्र कला का प्रशिक्षण
जवाहर व्यायाम शाला परिवार समस्त नारी शक्ति एवं बहनों से निवेदन करता है कि, जवाहर व्यायाम शाला परिवार द्वारा नारी शक्ति एवं बहनों के लिए शास्त्र कला प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण दिनांक 8 जनवरी 2025 बुधवार को शाम 6:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक 5 वर्ष से अधिक उम्र की बालिकाओं को एवं नारी शक्ति को दिया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण 15 दिनों तक शाम को चलेगा। अतः जो भी नारी शक्ति व बालिका शस्त्र प्रशिक्षण लेना चाहती हैं, वह व्यायाम शाला परिसर में आकर अपना रजिस्ट्रेशन कराकर शस्त्र कला प्रशिक्षण प्राप्त कर सकती है। प्रशिक्षण की इच्छुक नारी शक्ति एवं बालिकाएं उक्त मोबाइल नंबर 9425355710 पर संपर्क कर सकती हैं।
निवेदक-संचालक जवाहर व्यायाम शाला, रतलाम

jtvbharat
Author: jtvbharat