गायत्री शक्तिपीठ शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में छकतला के पास ग्राम मुंडला में 51 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ

संजय राठौड़ जिला ब्यूरो
अलीराजपुर:- गायत्री शक्तिपीठ शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में छकतला के पास ग्राम मुंडला में 51 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का आयोजन गायत्री परिवार के द्वारा किया जा रहा है जिसमें अलीराजपुर जिले के शक्तिपीठ एवं छकतला ,सोंडवा , बालपुर,फूलमाल शक्तिपीठ से सभी गुरु भक्त तीन-तीन दिवसीय कार्यक्रम में 10 जनवरी से 13 जनवरी तक ग्राम मुंडला में जाकर यज्ञ का लाभ लेवेगे, अलीराजपुर जिले के आसपास सभी ग्रामीणों को गो,गंगा और गायत्री से जोड़ने के लिए यह यज्ञ किया जा रहा है ताकि सभी ग्रामीण जन व्यसन को छोड़कर, धर्म से जुड़कर , मांस मदिरा और शराब का त्याग करके एक श्रेष्ठ जीवन एक सुखी जीवन जी सके और जीवन में आगे बढ़ सके इस यज्ञ का मुख्य उद्देश्य यही है कि व्यक्ति श्रेष्ठ आचरण अपना कर श्रेष्ठ जीवन जिए और अंधविश्वास का त्याग करके अपने जीवन में आगे बढ़े , एक बनेंगे नेक बनेंगे, हम सुधरेंगे युग सुधरेगा, विचार क्रांति अभियान सफल हो सफल हो इन नारों से पूरा वातावरण गायत्री में हो रहा है अतः समस्त धर्म प्रेमी जनता से गायत्री परिवार का निवेदन है कि तन ,मन ,धन से सहयोग करके इस कार्यक्रम को सफल बनावे एवं अधिक से अधिक लाभ लेवे।

jtvbharat
Author: jtvbharat